फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ महाअनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हर वर्ष की तरह जग ज्योति दरबार में वार्षिक मेले और महा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। दरबार में बुधवार को महंत राजेंद्र पुरी और अन्य संतों के सान्निध्य में सनातन परंपरा के अनुसार विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ महा अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर हवन यज्ञ किया गया। महंत राजेंद्र पुरी ने हवन के साथ प्रथम आराध्य भगवान शिव पार्वती नंदन भगवान श्री गणेश का आह्वान कर सर्व कल्याण की कामना से भगवान शिव व माता पार्वती, भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की आराधना की।
महंत ने कहा कि आज का दिन अत्यंत शुभ है कि भगवान श्री गणेश के दिन बुधवार को ही महा अनुष्ठान और वार्षिक मेले के कार्य प्रारंभ कर रहे हैं।
महा अनुष्ठान और मेले के लिए दरबार के चारों ओर व गुंबदों पर रंगीन रोशनियों और फूलों की सजावट की विशेष व्यवस्था की गई। दरबार में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर निरंतर भजन संकीर्तन हुआ। महंत ने बताया कि चादर की रस्म के साथ बुधवार को रात्रि भंडारे के बाद पूरी रात भजनों के साथ जागरण का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें