फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दावे हवा-हवाई, डॉक्टर न जानें पीर पराई

Sun, 18 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक ड्यूटी में लगातार लापरवाही कर रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। इससे यहां आने वाले मरीजों में आक्रोश पनपने लगा है।
विज्ञापन


मरीज शांति स्वरूप, शीशराम, विनोद कुमार, रामशरण, रामचंद्र, जनकराज, प्रेम, तारा देवी, बिमला देवी, सुखविंद्र कौर आदि ने बताया कि वे एक बजे दवाई लेने के लिए अस्पताल आए थे, यहां पर दंत चिकित्सक को छोड़ कर कोई अन्य डॉक्टर नहीं था।

बहुत देकर तक डॉक्टर का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया। इससे मरीज आक्रोशित हो गए। उन्होंने बताया कि चिकित्सक के न आने के कारण उन्हें मजबूरन निजी अस्पतालों में दवाई लेने के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन


मरीजों ने बताया कि वे सुबह दवाई लेने आए थे, लेकिन चिकित्सकों के मिलने से इंतजार करते रहे। कस्बे के सरकारी अस्पताल में लंबे समय से महिला चिकित्सक नहीं है।

इससे महिला मरीजों को परेशानी होती है। डॉक्टरों की कमी को लेकर लोग पहले भी अस्पताल में ताला जड़ चुके हैं। मरीजों ने प्रशासन से मांग की है कि डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए जाएं।

ये कहते हैं सीएमओ
सीएमओ डॉ. एसके नैन ने कहा कि शनिवार को अस्पताल का समय 2 बजे तक का होता है। उसके बाद कोई न कोई स्टाफ, नर्स या अन्य कर्मचारी आपातकालीन सेवाएं देते हैं।

अस्पताल में डॉक्टर न मिलना चिंताजनक है। इसकी वह जांच करवाएंगे। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला डॉक्टर के बारे में सरकार को अवगत करा दिया है। जल्द की महिला डॉक्टर की नियुक्ति करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें