मौसम में परिवर्तन आने के बाद भी जिले में डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा प्रदि-प्रतिदिन डेंगू के केस बढ़ते ही जा रहे है।
जिल में 175 केस डेंगू के पॉजीटिव मिल चुके है। बढ़ते केस स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुल रहे है। स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि विभाग द्वारा डेंगू पर काबू पा लिया गया है, लेकिन डेंगू के केसों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
जिले में डेंगू के पॉजीटिव केस 178 हो चुके है। जिले में डेंगू से एक मौत भी हो गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लीपापोती में लगे हुए हैं। एलएनजेपी अस्पताल में प्रतिदिन दिन ओपीडी 1800 से 2000 के बीच रहते है। इस ओपीडी में अधिकतम मरीज बुखार से पीड़ित हैं।
जिले में सबसे अधिक डेंगू से प्रभाव पिहोवा और लाडवा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन दोनों ब्लॉकों में सफाई की भारी कमी है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दोनों क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।
लेकिन, मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है।
ये हैं प्रावधान
अधिकारियों के अनुसार यदि किसी के घर मेें डेंगू का लारवा मिलता है तो उस मकानमालिक को 24 घंटे में सफाई करने का नोटिस दिया जाता है। यदि फिर भी सफाई नहीं होती तो 5 हजार रुपये का जुर्माना भी किया जा सकता है।
पिछले वर्षों के आंकड़े
वर्ष संख्या
2008 105
2009 00
2010 00
2011 00
2012 02
2013 45
2014 06
2015 178
मौसम में परिवर्तन तो आ गया है इस मौसम मेें तो डेंगू के केस आते नहीं है, लेकिन बार पता नहीं क्या हो रहा है कि दिन प्रतिदिन केस बढ़ते जा रहे है। डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। टीमें फोगिंग आदि के लिए लगी हुई हैं। डेंगू पर नियंत्रण के लिए लोगों का सहयोग भी जरूरी है।
डॉ. एसएस नैन, सिविल सर्जन, कुरुक्षेत्र।