फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य : पुनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा पुनीत मल झांसा ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य शहरों की तर्ज पर गांवों को विकसित करने का है ताकि शहरों की तरह गांवों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। वे यहां गांव झांसा में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी मेहनत का फल अवश्य मिलता है। भाजपा की कल्याणकारी नीतियों से आज प्रत्येक वर्ग खुश है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। चुनावों के समय में भाजपा पार्टी ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने का वादा किया था आज सरकार उस वादे को पूरा के लिए दिन रात काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें