फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती किल्लत से आम जनता बेहद परेशान : कंवरदीप सैनी

विज्ञापन
बाबैन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष कंवरदीप सैनी।
विज्ञापन
बाबैन। देशभर में रसोई गैस सिलिंडरों की कमी के कारण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष कंवरदीप सैनी ने केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडरों की कमी के कारण आम लोगों को बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कंवरदीप सैनी ने कहा कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। बुकिंग कराने के बाद भी लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है और कई बार गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक समय उज्ज्वला योजना के तहत घर-घर गैस सिलिंडर पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे करती थी लेकिन वर्तमान में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि आज लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है, फिर भी समय पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। केवल घरेलू गैस ही नहीं बल्कि व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की भी भारी किल्लत देखी जा रही है। इससे आम परिवारों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए और गैस आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता और छोटे व्यवसायियों को राहत मिल सके।

बाबैन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष कंवरदीप सैनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें