फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: औषधीय और सुगंधित फसलों की खेती के आधुनिक तरीके बताए

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में  पहुंचे अनुसूचित जाति के किसान। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कृषि विज्ञान केंद्र, कुरुक्षेत्र में औषधीय, सुगंधित और संभावित फसलों की खेती, संरक्षण और उपयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से अनुसूचित जाति के किसानों के लिए आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य किसानों को औषधीय और सुगंधित फसलों की खेती के आधुनिक तरीकों, उनके संरक्षण और आर्थिक उपयोग के बारे में जागरूक करना रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि इन फसलों की खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ टिकाऊ कृषि को भी बढ़ावा देती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने आधुनिक कृषि में औषधीय और सुगंधित पौधों के महत्व, उनकी बढ़ती बाजार मांग और उन्नत खेती तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए इन उच्च मूल्य वाली फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला किसानों ने भी सक्रिय भागीदारी की। विशेषज्ञों से खेती की तकनीकों, फसल प्रबंधन और आर्थिक संभावनाओं के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि संबंधी अध्ययन सामग्री, उपकरण, बीज और औषधीय पौधों की रोपण सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें