फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खत्म नहीं हो रहा गैस संकट, अधिकारी पर्याप्त गैस के दावों तक सिमटे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गैस बुंकिग को लेकर एजेंसी के बाहर लाइन में लगे लोग। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में गैस का संकट खत्म नहीं हो रहा है। एजेंसियां खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की कतारें लग रही हैं। बुधवार को भी सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी। इस दौरान उपभोक्ताओं का गुस्सा दूसरे दिन भी फूटा और पिपली रोड स्थित गैस एजेंसी पर परेशान उपभोक्ता रोष जताने लगे। इस कारण पुलिस की तैनाती करनी पड़ी और पुलिस के पहरे में ही बुकिंग कराई गई। कुछ घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

हंगामे के हालात देख एजेंसी ने शटर बंद कर दिए और पुलिस आने के बाद फिर से बुकिंग शुरू की। वहीं सर्वर डाउन होने से भी बुकिंग नहीं हो पाई जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और भी बढ़ गई है। गत दिवस मंगलवार को भी एजेंसी पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा था। गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि यह सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। हालांकि लोगों का आरोप है कि यह समस्या पिछले एक घंटे से लगातार बनी हुई है और अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
तीन दिन से लाइन में लग रहा : सतपाल

बुकिंग करवाने आए उपभोक्ता सतपाल ने बताया कि वह बीपी का मरीज है और पिछले तीन दिनों से लाइन में लगा हुआ है लेकिन अभी तक उसकी बुकिंग नहीं हो पाई है। एक अन्य युवक ने भी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उसके घर में गैस खत्म हो चुकी है और बुकिंग की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

व्यावसायिक सिलिंडर की जगह घरेलू गैस का धड़ल्ले से प्रयोग, अधिकारी मौन
व्यावसायिक गैस सिलिंडर सप्लाई रोके जाने के बाद अब अधिकतर फूड रेहड़ी से लेकर रेस्टोरेंट और होटल संचालकों ने रसोई गैस का प्रयोग धड़ल्ले से शुरू कर दिया है। इससे रसाेई गैस की मांग में और भी उछाल आ गया है। हालांकि प्रशासन इस पर निगरानी रखे जाने का दम भर रहा है लेकिन हकीकत कोसों दूर है। शहर में ही अनेक जगहों पर घरेलू गैस का प्रयोग किया जा रहा है जबकि खाद् एवं पूर्ति विभाग ने मौन साधा हुआ है। चार दिन पहले शाहाबाद में कई सिलिंडर पकड़े जाने के बाद कार्रवाई ठप पड़ चुकी है। इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
नोडल अधिकारी नियुक्त, निगरानी जारी : नरेश कुमार
खाद् एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि गैस आपूर्ति पर्याप्त है। कालाबाजारी व नियमों के विपरीत प्रयोग रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है जबकि नोडल अधिकारी तक बनाए गए हैं।

कुरुक्षेत्र। गैस बुंकिग को लेकर एजेंसी के बाहर लाइन में लगे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें