फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रुमल हत्याकांड का चौथे आरोपी 10 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। साइड न देने पर हुए विवाद के बाद रुमल को मौत के घाट उतार देने का एक आरोपी 10 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने जब रोड जाम किया था तो पुलिस ने उन्हें विश्वास दिलवाया था कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को छह दिन के अंदर-अंदर काबू कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। अब पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस काबू आरोपियों व परिजनों से पूछताछ कर उसका पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीआईए-1 के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 200 से अधिक स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और वारदात में इस्तेमाल बाइक व वारदात में प्रयोग चाकू भी बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात में मुख्य आरोपी आर्यन ने रुमल पर चाकू से हमला किया था। आर्यन ने रुमल की बांह और पेट पर चार वार किए जिसमें पेट में लगे गहरे घाव के कारण रुमल की आंतें और लिवर बाहर आ गए। चाकू का वार इतना गंभीर था कि वह रीढ़ की हड्डी से टकरा गया जिसके चलते रुमल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें