फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्योंसर सहित आसपास के गांवों को लगते जंगल की होगी जालबंदी : अभिनव

विज्ञापन
पिहोवा। अ​धिकारियों व ग्रामीणों से साथ बातचीत करते एसडीएम  अभिनव सिवाच। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। गांव स्योंसर व आसपास के गांवों के साथ लगते जंगल के कारण गांवों में जो समस्याएं आ रही हैं, उनके निपटान के लिए प्रशासन के अधिकारी योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। गत दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी के गांव स्योंसर में आगमन पर गांववासियों की ओर से उन्हें सौंपी गई समस्याओं पर कार्य किया जा रहा है ताकि गांववासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के दौरे के दौरान गांव स्योंसर सहित गांव हेलवा, रामगढ़ रोड, सतौड़ा व बाखली में चारों ओर पशुओं के लिए बाड़ा अथवा उचित स्थान बनाने की मांग की गई थी। उन्होंने मंगलवार को गांव स्योंसर में पहुंचकर गांव के सरपंच के साथ संबंधित समस्याओं पर चर्चा की।
गांव स्योंसर के सरपंच सहित गांव हेलवा, रामगढ़ रोड, सतौड़ा व बाखली के सरपंच भी मौजूद रहे। गांव के दौरे के दौरान वहां के हालातों का जायजा लिया गया। इस मौके पर गांव स्योंसर के सरपंच ने बताया कि गांव के मेन रास्ते जंगल एरिया में आ रहे हैं, जिनसे गांववासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए फोरेस्ट क्षेत्र की जालबंदी का कार्य करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि फोरेस्ट लैंड की वजह से किसानों की फसलों का भी नुकसान होता है। जंगली पशुओं की वजह से गांववासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द इन समस्याओं के निपटान के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें