फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजकीय औद्योगिक संस्थान में मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक संस्थान में समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वीना गर्ग, वर्ग अनुदेशिका की अध्यक्षता में किया गया और युवा सशक्तीकरण और उद्यमिता विभाग के पूर्व सहायक निदेशक रणजीत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

संस्थान के प्रिंसिपल जगमोहन ने कहा कि इस समारोह के दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया और युवा सशक्तीकरण और विकास पर अपने विचार साझा किए।
पूर्व सहायक निदेशक रणजीत सिंह सैनी ने राष्ट्र निर्माण में युवा सशक्तीकरण और उद्यमिता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को कौशल और योग्यता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे वे समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें