बाबैन/पिपली। कस्बे बाबैन व पिपली में मिठाई की दुकानों पर सोमवार को मुख्यमंत्री उडनदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापामारी की। टीम ने एक बेकर से 50 किलो सफेद रसगुल्ला, 30 किलो गुलाब जामून व 20 किलो पतीसा के नमूने और पिपली में रसगुल्ला फैक्टरी से 200 किलो रसगुल्ला व 150 किलो गुलाब जामून के नमूने लिए। इन नमूने की रिपोर्ट जांच के बाद आएगी।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग एंव खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में एसआई राजबीर सिंह, एएसआई रविंद्र कुमार, एएसआई विक्रम सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि दिवाली व अन्य त्योहारी सीजन और शादी-विवाह के आयोजनों के कारण आजकल मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में मिठाइयों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होता है, ताकि बीमारियां न फैल सके। संवाद