फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुश्ती में कुरुक्षेत्र की तनिष्क ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अभिभावको और चारवी से बातचीत करते हुए डीईईओ हरीश कुमार। संवाद - फोटो : किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला, की बहस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आठवीं हरियाणा राज्य स्तरीय अंडर-11 लड़के-लड़कियों की स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के नन्हे खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। कुश्ती के 28 किग्रा भार वर्ग में कुरुक्षेत्र की तनिष्क ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वहीं मेजबान पानीपत ने लड़कों की कबड्डी और खो-खो में प्रथम स्थान हासिल कर दोनों खिताब अपने नाम किए। एथलेटिक्स, कुश्ती, योग और जिम्नास्टिक में भी खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता कादियान और विजेंद्र नरवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा, एईओ रविंद्र सिंह अंतिल और एईईओ कर्ण सिंह पूनिया ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीपीई संदीप कुमार ने मंच संचालन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में खेल प्रशिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन समिति के सदस्यों ने योगदान दिया। इस अवसर पर सतेंद्र मलिक, सुदेश राठी, प्रदीप घणघस, विकास वर्मा, दिव्या राणा, राकेश कादियान, वीरेंद्र राठी, खेल सचिव सुरेश कादियान व प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें