फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि आईआईएचएस के बीकॉम में ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी की प्रथम मेरिट 101 तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज द्वारा बीकॉम, बीएससी होम साइंस तथा बीटीटीएम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की मेरिट सूची जारी की गई है। आईआईएचएस की प्राचार्य प्रो. रीटा ने बताया कि केयू आईआईएचएस की वेबसाइट पर उपलब्ध मेरिट सूची के अनुसार बीकॉम में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को आईआईएचएस संस्थान में चार जुलाई को अपने संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। प्रो. रीटा ने बताया कि बीकाम में ऑल इंडिया जनरल की मेरिट 106 से 101 तक, ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस की 100.6, हरियाणा जनरल की 101 से 98.6 तक, हरियाणा ईडब्ल्यूएस 98.4 से 96.4 तक, हरियाणा ओएससी 98.2 से 95.4 तक, हरियाणा डी-एससी की 97.6 से 92.8 तक, हरियाणा बीसीए 98.6 से 94.6 तक, हरियाणा बीसीबी 98.6 से 96 तक तथा डीए, पीडब्ल्यूडी, पीएच, ब्लाइंड, ईएसएम की 88.4 से 77 प्रतिशत पर मेरिट समाप्त हुई।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीएससी होम साइंस की आल इंडिया जनरल की मेरिट सूची 102 से शुरू होकर 94.8 तक, हरियाणा जनरल कैटेगरी की 94.4 से 89 तक, हरियाणा ईडब्ल्यूएस 83.8 से 82 तक, हरियाणा ओएससी की 87.8 से 82.8 तक, हरियाणा डी-एससी की 80 से 76 तक, हरियाणा बीसीए की 88.8 से 86.2 तक तथा हरियाणा बीसीबी की 88 से 87.2 प्रतिशत पर मेरिट समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बीटीटीएम कार्यक्रम में आल इंडिया ओपन की मेरिट सूची 100.8 से शुरू होकर 96.4 तक, हरियाणा की 96.2 से 91 तक, ईडब्ल्यूएस 90.8 से 90.2 तक, ओएससी की 88.4 से 82.6 तक, डी-एससी की 89 से 76.6 तक, बीसीए की 87.4 से 80.8 तक, बीसीबी 87.4 से 85 तक तथा ईएसएम, एफएफ कैटेगरी की मेरिट 79.4 प्रतिशत पर समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि मेरिट सूची की विस्तृत जानकारी केयू आईआईएचएस की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीएससी होम साइंस की हरियाणा जनरल कैटेगरी की प्रथम मेरिट 94.4 से 89 प्रतिशत

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीकाम में हरियाणा जनरल की प्रथम मेरिट 101 से 98.6 तक, बीएससी होम साइंस की हरियाणा जनरल कैटेगरी की मेरिट 94.4 से 89 तक तथा बीटीटीएम के लिए हरियाणा जनरल की मेरिट 96.2 से 91 प्रतिशत पर रुकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें