फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दनोदा इलेवन और जगरांव मंडी के बीच खेला जाएगा फाइनल

Mon, 20 Jul 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पिहोवा क्रिकेट कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में दनोदा इलेवन और जगरांव मंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में धनोदा इलेवन ने मुलाना को एकतरफा मुकाबले में हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जगरांव मंडी ने नरवाना मंडी को तीन ओवर में शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। वहीं रविवार को दूसरे सेमिफाइनल में जगरांव मंडी के प्रदीप ने लगाए पांच छक्के और एक चौका लगाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पहले सेमीफाइनल में धनोदा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। मोनू ग्रेवाल ने 10 गेंदों में 30 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। बिजली बठिंडा ने नौ गेंदों में 20 रन, जशन ने छह गेंदों में 13 रन और डीपी ने तीन गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए। मुलाना की ओर से भुप्पी, विभोर और प्रभात ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुलाना की टीम 4.1 ओवर में 46 रन पर सिमट गई। विशाल मंडेलवाल ने नौ गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। धनोदा इलेवन की ओर से मनीष ने एक ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं मोनू और बिजली ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में नरवाना मंडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए। राहुल ने 15 गेंदों में 24 रन की पारी खेली, जिसमें एक छक्का और तीन चौके शामिल रहे। जगरांव मंडी की ओर से विक्की ने एक ओवर में मात्र चार रन देकर दो विकेट झटके।54 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगरांव मंडी ने केवल तीन ओवर में जीत हासिल कर ली। प्रदीप ने 18 गेंदों में नाबाद 44 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें