फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज से होंगी ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं

Mon, 20 Jul 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। पहले दिन सभी आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 21 व 22 जुलाई को बालक वर्ग तथा 23 व 24 जुलाई को बालिका वर्ग के अन्य खेल होंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक ब्लॉक में सचिव नियुक्त किए गए हैं।
शाहाबाद ब्लॉक के लिए पीएमएसजीएसएसएस शाहाबाद, लाडवा के लिए जीएसएसएस प्रह्लादपुर, थानेसर के लिए जीएसएसएस तिगरी तथा पिहोवा के लिए जीएसएसएस स्योंसर को ब्लॉक सचिव बनाया गया है।जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 27 जुलाई को होंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 28 व 29 जुलाई को बालक वर्ग तथा 30 व 31 जुलाई को बालिका वर्ग के अन्य खेल आयोजित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के परिणाम उसी दिन एईओ, एईईओ कार्यालय में जमा कराए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें