फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिन भर रहा नौतपा का एहसास, दिन भर सताती रही भीषण गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों बारिश होने के बाद गर्मी के तेवर फिर से तल्ख हो गए हैं। नौतपा का असर दिख रहा है। लू लोगों को सता रही है। हालात यह है कि दोपहर के समय तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। जिससे पूरे दिन गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी पूरे दिन लोग गर्मी से परेशान देखे गए।
विज्ञापन

गर्मी का असर दिन प्रति दिन बढ़ रहा है, जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी के बेहाल नजर आने लगे हैं। सुबह से धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है दोपहर के समय तो पारा 45 डिग्री तक भी पहुंचने लगा है, जिससे दिनभर लू व गर्म हवा चलती रही। दोपहर के समय ग्रामीण क्षेत्र के कई सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
नौतपा शुरू हुए केवल तीन दिन हुए है परंतु तापमान में बढ़ी मात्रा बढ़ोतरी देखने को मल रही है जिससे लोगों का दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही।
विज्ञापन


गर्मी का असर लोगों को स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है, आए दिन जिला नागरिक अस्पताल में उल्टी व दस्त आदि बीमारियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लोग घंटों कतारों में लगकर अपना उपचार कराने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर भी लोगों काे गर्मी से बचाव के उपाय बता रहे है।


सब्जियों पर कीट लगने का खतरा : डाॅ. सिंह
कृषि विशेषज्ञ डाॅ. सीबी सिंह के अनुसार किसान प्रभावित फसलों को बचाने के लिए अत्यधिक कीटनाशक का छिड़काव करने लगते हैं। जब मौसम में अत्यधिक उमस, गर्मी व नमी होती है तो फसलों पर कीटों का प्रभाव अधिक बढ़ने की संभावना रहती है। जिस में शिमला मिर्च, फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, बैंगन, भिंडी आदि में सुंडी अधिक मात्रा में आ जाने से फसलों को नुकसान की संभावना होती है। ऐसे में अगर पुरवाई चलने लगे तो मौसम में उमस भरी गर्मी व नमी हो जाती है, जिससे मच्छर, सुंडी व कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें