फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चैत्र चौदस मेले के लिए आठ सेक्टरों में बांटा मेला क्षेत्र

विज्ञापन
पिहाेवा। एसडीएम कार्यालय के सभागार में चैत्र चौदस मेले को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहोवा। चैत्र चौदस मेला 16 से 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसके लिए संबंधित विभाग सौंपी गई ड्यूटियों को पूरा कर रहे हैं। मेले क्षेत्र को आठ सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम अनिल कुमार दून ने शुक्रवार को मेले के बारे में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले में दूर-दराज के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ करवाएंगे। इन सभी कार्यों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ सभी को एक टीम की तरह एकजुट होकर कार्य करना है।

उप अधीक्षक निर्मल सिंह सुरक्षा व्यवस्था की गहनता से जानकारी देते हुए कहा कि मेले क्षेत्र को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। मेले के दौरान अंबाला रोड, गुहला-पिहोवा रोड, कैथल रोड, गलेडवा रोड और कुरुक्षेत्र रोड पर चेक पोस्ट लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में पार्किंग क्षेत्र में भी पुलिस तैनात की जाएगी ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इन चेक पोस्टों पर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी देंगे, ताकि एक ही स्थान पर पूर्ण चेकिंग हो सके व मेले में आने वाले यात्रियों को अलग-अलग जगहों पर न रुकना पड़े। इसके अतिरिक्त इस बार मेले में पिछली बार से ज्यादा पुरुष व महिला पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में लगभग 600 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। मेला क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चैत्र चौदस मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शहर के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो मेले के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। मेला क्षेत्र के ऐसे एरिया जहां पर भीड़ ज्यादा रहती हो, वहां पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें