फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुटा चुनाव में तेज हुई सरगर्मी, नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने पकड़ी प्रचार की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, परिसर का माहौल भी पूरी तरह चुनावी रंग में रंगता जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव में कुल 332 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानी पद के दो प्रमुख उम्मीदवार डाॅ. जीतेंद्र खटकड़ और डाॅ. नरेश सागवाल इन दिनों प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। दोनों ही प्रत्याशी विभागों में और डोर टू डोर जाकर व्यक्तिगत संपर्क के जरिये शिक्षकों से समर्थन मांग रहे हैं। वहीं अन्य पदों के उम्मीदवार भी अपनी-अपनी रणनीति के तहत प्रचार कर रहे हैं।

चुनावी प्रचार के दौरान प्रत्याशी न केवल अपनी बातें रख रहे हैं बल्कि आगामी कार्यकाल के लिए एजेंडा और योजनाएं भी शिक्षकों के समक्ष रख रहे हैं। कुछ प्रत्याशी पुरानी कार्यकारिणी की तुलना में स्वयं को अधिक सक्षम और प्रभावशाली बता रहे हैं। प्रधानी पद पर जहां सीधा मुकाबला डाॅ. खटकड़ और डाॅ. सागवाल के बीच माना जा रहा है, वहीं कोषाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में होने से मुकाबला काफी रोचक बन गया है। कुल पांच पदों के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन

नामांकन वापसी की अंतिम तिथि आज
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि आज दोपहर दो बजे तक है, जिसके बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट होगी। चुनाव अधिकारी प्रो. कृष्ण चंद्र पांडे ने बताया कि मतदान 26 को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें