फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उत्कृष्ट कार्यक्रम में जुम्बा, योगा, ताइक्वांडो और नाट्य प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  मंच पर प्रस्तुति देते हुए डीएवी स्कूल के बच्चे। विज्ञप्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह ‘उत्कृष्ट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मनाया गया जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


समारोह में विद्यार्थियों ने ‘बचपन के आंगन में’ गीत पर प्रस्तुति दी। जुम्बा, योग और ताइक्वांडो की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने जंक फूड के नुकसान पर आधारित संदेशात्मक नाटक भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और उमा सुधा रहीं। वहीं अतिथियों में जस्टिस प्रीतम पाल (उपाध्यक्ष, डीएवी मैनेजिंग कमेटी) और स्कूल मैनेजर डॉ. विवेक कोहली भी शामिल रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि डीएवी विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि संस्कारों का मंदिर है, जहां से निकलने वाले विद्यार्थी समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। स्कूल प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या गीतिका जसूजा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

कुरुक्षेत्र।  मंच पर प्रस्तुति देते हुए डीएवी स्कूल के बच्चे। विज्ञप्ति- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें