फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उपायुक्त कार्यालय पर धरना दे सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने जताया रोष

Sat, 20 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलसीएलओ व सीपीएलओ कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर राज्य स्तरीय धरना दिया। धरने की अध्यक्षता यूनियन राज्य प्रधान नीतू ने की। संचालन पवन कुमार ने किया। यूनियन नेताओं के अलावा सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान, जिला नेता अनिल कुमार, सुनील रत्न, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओम प्रकाश, हेमसा राज्य प्रधान संदीप सांगवान, रिटायर्ड कर्मचारी संघ राज्य ऑडिटर महावीर प्रसाद दहिया, आशा वर्कर्स की जिला प्रधान मंजीत एवं सचिव पिंकी, ब्लाॅक प्रधान सर्व कर्मचारी संघ थानेसर विशाल सैन आदि नेताओं ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि करीब चार हजार एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) को 12 महीने से न काम मिला और न ही वेतन। यह बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी है। संगठन नेताओं ने बताया कि सरकार ने सिटीजन रिसोर्स इन्फोर्मेशन डिपार्टमेंट और परिवार पहचान पत्र अथोरिटी के अंतर्गत करीब सात हजार क्रीड पंचायत लोकल आपरेटर (सीपीएलओ) का चयन किया था। कर्मचारियों की नियुक्ति हरियाणा की 7000 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में होनी थी, जहां बैठकर ये फैमिली आईडी से जुड़े कार्य कर सकें।
चयन के बाद इसमें से करीब साढ़े तीन हजार को सीपीएलओ (क्रिड़ पंचायत लोकल ऑपरेटर) का ऑफर ऑफ अपॉइंटमेंट पत्र दिया और आधे को पदनाम बदलकर एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) का ऑफर ऑफ अप्वाइंटमेंट दिया। विज्ञापन सीपीएलओ (क्रिड़ पंचायत लोकल ऑपरेटर) का था। चार हजार एलसीएलओ में से मार्च 2024 में करीब 2700 की लोकल पंचायतों में ज्वाइनिंग हो गई और 1300 की ज्वाइंनिंग ही नही हुई लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद पद ग्रहण करने वाले 2700 को भी काम नहीं दिया गया और 1300 की तो ज्वाइंनिंग ही नहीं हुई। यूनियन राज्य प्रधान नीतू और महासचिव पवन कुमार ने कहा कि सरकार हमारी मांगों का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें