फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: योगा में गुरुकुल के आदर्श और अभिनव ने जीता रजत पदक

Sat, 20 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रोत्साहित करते निदेशक सहित अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीतकर गुरुकुल का सम्मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से गुरुकुल परिवार में उल्लास का वातावरण है। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 58वीं राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिनों रेवाड़ी में हुआ जिसमें हरियाणा के अलग-अलग जिलों की 22 टीमों ने भाग लिया। जिला कुरुक्षेत्र की टीम में गुरुकुल के कई खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए जिनमें आदर्श और अभिनव के शानदार योगा प्रदर्शन के लिए रजत पदक देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल में निर्धारित पाठ्यक्रम के साथ-साथ खेल और शारीरिक व्यायाम ब्रह्मचारियों की दिनचर्या में शामिल है। प्रात: सायं सभी ब्रह्मचारी अपने प्रशिक्षकों के साथ ग्राउंड पर पसीना बहाते हैं जो ऐसी प्रतियोगिता में उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर प्राचार्य सूबे प्रताप, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, डीपीई देवीदयाल, रवि चौहान, कोच सतीश ढुल ने भी विजेताओं को प्रोत्साहित किया।

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रोत्साहित करते निदेशक सहित अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें