फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर में बहे बुजुर्ग का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पश्चिमी यमुना नहर में बहे बुजुर्ग नराता राम की तलाश के लिए दूसरे दिन अभियान नहीं चलाया जा सका। शनिवार को गोताखोर प्रगट सिंह ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे तक नहर में तलाश किया था। वहीं परिजन दूसरे दिन भी नहर किनारे डटे रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लाडवा के गांव छलौंदी निवासी सुरेंद्र खेतीबाड़ी करता है और उसके खेत गांव से कुछ दूरी पर स्थित हैं। शनिवार शाम वह अपने पिता नराता राम (65) के साथ खेतों से काम निपटाकर बाइक पर घर लौट रहा था। इस दौरान नहर की पटरी के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई।
बाइक फिसलने से दोनों पिता-पुत्र पश्चिमी यमुना नहर में गिर गए जबकि बाइक पटरी पर ही गिर गई। सुरेंद्र किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा लेकिन नराता राम नहर के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। हालांकि अंधेरा होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
विज्ञापन

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि नहर का पानी अत्यधिक ठंडा होने के कारण गोताखोरी करना काफी मुश्किल है। एक-दो गोते लगाने के बाद ही शरीर में ठंड चढ़ने लगती है जिससे लंबे समय तक सर्च करना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि ठंडे पानी में शव आमतौर पर पांच से छह दिन बाद ऊपर आता है। सोमवार को एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
पुलिस ने रविवार को नहर किनारे गश्त के दौरान निगरानी की और परिजन नहर के आसपास पहरा देकर बैठे हैं और नराता राम के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें