फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रों की मानसिक स्थिति जानने पहुंची शिक्षा मंत्रालय की टीम

Mon, 18 May 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने संस्थान में छात्रों की मानसिक स्थिति, काउंसलिंग व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के संबंध में छात्रों, फैकल्टी, विभागाध्यक्षों, वार्डनों और पीडब्ल्यूडी विंग के अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

दो घंटे तक चली बैठक में छात्रों की समस्याओं और परीक्षा के दबाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। टीम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी फोरम (एनईटीएफ) के अध्यक्ष और एआईसीटीई के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे ने की। चार सदस्यीय टीम में मनोचिकित्सक भी शामिल रहे।
टीम ने संस्थान में दिव्यांग छात्रों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी विंग की ओर से बताया गया कि संस्थान में 84 दिव्यांग छात्र अध्ययन कर रहे हैं। उनके लिए रैंप, हेल्पर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। टीम ने छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के बाद बनाई गई सहयोग कमेटी के कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

योर दोस्त एप से जुड़े 307 छात्र

एनआईटी ने ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म योर दोस्त के साथ साझेदारी की है। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. दिलबाग ने बताया कि अब तक 307 छात्र इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। इसके माध्यम से छात्रों को डिजिटल काउंसलिंग, हेल्पलाइन, काउंसलर विजिट और कार्यशालाओं की सुविधा दी जा रही है।

व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची थी टीम
एनआईटी के प्रवक्ता डॉ. दिलबाग ने बताया कि टीम का यह औपचारिक दौरा था। टीम ने परीक्षा के दौरान छात्रों, फैकल्टी और अधिकारियों से बातचीत कर संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें