फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साकार हो रहा अपने घर का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए जरूरतमंद लोगों का अपना घर बनाने का सपना साकार हो रहा है। जिले 1264 लाभार्थियों को सरकार की तरफ से अब तक 28 करोड़ 72 लाख रुपये का बजट जारी किया जा चुका है। अहम पहलू यह है कि इस जिले के थानेसर ब्लॉक में नगर परिषद की तरफ से सबसे ज्यादा 470 एलओआई जारी किए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के लोगों ने मकान बनाने के लिए आवेदन किया था। इसमें से 1264 लोगों को नगर निकाय की तरफ से स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें थानेसर ब्लॉक में 470 लोगों को स्वीकृति प्रदान की गई है, इसके लिए सरकार की तरफ से 10 करोड़ 56 लाख का बजट भी प्राप्त हुआ है। इनमें से नए मकान के लिए आवेदन करने वाले 391 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में एक लाख रुपये, 379 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपये और 349 लाभार्थियों को तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि थानेसर ब्लॉक में ही 149 लोगों ने नए कमरे बनाने के लिए योजना के तहत आवेदन किया। इसमें 60 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 60 हजार रुपये, 50 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में 60 हजार रुपये तथा 39 लाभार्थियों को तीसरी किस्त के रूप में 30 हजार रुपये की राशि जारी की गई। इस प्रकार इस ब्लॉक में अब तक 10 करोड़ 23 लाख की राशि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जारी की जा चुकी है। इसी प्रकार शाहबाद में 171 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 170 लाभार्थियों को दूसरी किस्त व 144 लाभार्थियों को नए मकान बनाने के लिए तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है। इस ब्लॉक में कमरा बनाने के लिए 20 लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त जारी की जा चुकी है। इस प्रकार इस ब्लॉक में योजना के तहत चार करोड़ 23 लाख रुपये जारी किए जा चुके है।
विज्ञापन

पिहोवा ब्लॉक में 212 लाभार्थियों को चार करोड़ 75 लाख रुपये की राशि नए मकान और मकान में कमरा बनाने के लिए जारी की जा चुकी है।
इसी प्रकार लाडवा ब्लॉक में नए मकान बनाने वाले 375 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 369 को द्वितीय किस्त, 339 को तृतीय किस्त जारी की जा चुकी है। इस ब्लॉक में नया कमरा बनाने वाले 71 लाभार्थियों को भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त जारी की जा चुकी है। इस ब्लॉक में कुल नौ करोड़ 50 हजार रुपये की राशि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें