फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जय गुरुदेव रोड पर नहीं बन पाया नाला, हो रहे हादसे

Tue, 11 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जय गुरुदेव रोड पर नाले में गिरा ट्रैक्टर । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। सरकार गांवों में शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करने के दावे कर रही है लेकिन शहरों में भी अभी कई स्थानों पर नाले व नालियों की स्थिति काफी खराब है। इसके चलते आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर को नगर पालिका दर्जा मिले भी कई साल हो चुके हैं लेकिन शहर में जय गुरुदेव स्कूल रोड पर नाले का निर्माण कार्य अभी तक नहीं हुआ है। इस कारण नाला लगातार बढ़ता जा रहा है और सड़क की चौढ़ाई कम हो रही है।
विज्ञापन

शहरवासी मयंक, प्रदीप, दीपक, पंकज, संंजीव आदि का कहना है कि आए दिन एक से दो वाहन नाले में गिर रहे हैं। सोमवार को एक वाहन को साइड देने के चक्कर में एक ट्रैक्टर नाले में गिर गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक को कोई चोट नहीं आई। बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकाला गया जिससे सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। नाले की ठीक सामने एक प्राइवेट अस्पताल है और आगे जाकर एक प्राइवेट स्कूल भी है। इसके अलावा यह सड़क आगे रोशनपुर रोड से जुड़ती है जो आगे अंबाला हिसार हाईवे से जुड़ती है और दूसरी ओर रोशनपुर से होते हुए पंजाब को भी जोड़ती है। इसके चलते इस सड़क पर चहल पहल अधिक रहती है। नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि प्राथमिकता से इस नाले का पक्का बनाया जाए ताकि राहगीरों व शहरवासियों को कोई दिक्कत न हो।

पार्षद अश्वनी शर्मा का कहना है कि नाले को पक्का करने के लिए वे नगर पालिका की हर बैठक में इस मुद्दे को उठाते हैं लेकिन नाले के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से एनओसी लेने पर मामला फिर से लटक जाता है। नाले के निर्माण के लिए टेंडर लग चुके हैं लेकिन एनओसी के चक्कर में यह काम सिरे नहीं चढ़ता और परेशानी जनता को भुगतनी पड़ रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका जेई राकेश कुमार ने कहा कि जय गुरु देव स्कूल रोड पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन आता है। नाले के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से एनओसी लेना जरूरी है। एनओसी के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।

इस्माईलाबाद। जय गुरुदेव रोड पर नाले में गिरा ट्रैक्टर । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें