फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 16 नवंबर को नारनौल में मनाई जाएगी प्रदेशस्तरीय महाराजा शूर सैनी जयंती

Tue, 11 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते सैनी समाज के लोग व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तरीय महाराजा शूर सैनी जयंती इस बार महेंद्रगढ़ के नारनौल की नई अनाज मंडी ग्रांउड में 16 नवंबर को मनाई जाएगी। सोमवार को सैनी सभा नारनौल के सदस्य कुरुक्षेत्र सैनी समाज सभा सदस्यों को न्यौता देने पहुंचे। जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया। समाज के लोगों ने बैठक बुलाकर ब्लॉक वाइज कमेटी कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से पब्लिक को बसों में लेकर जाने के लिए गुहार लगाई। सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी ने बताया कि इस बार महाराजा शूर सैनी जयंती पर प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम नारनौल नई अनाज मंडी ग्राउंड में 16 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर सीएम नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के हर ब्लॉक से जाएंगे समाज के लोग
गुरनाम सिंह सैनी ने बताया कि जयंती समारोह में भागीदारी के लिए समाज के लोगों में खूब उत्साह है। सोमवार को बैठक कर ब्लॉक वाइज 8 से 10 लोगों की कमेटी गठित की है। पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह सैनी, नैब सिंह पटाकमाजरा, सभा के वरिष्ठ उप प्रधान सत्यवान सजूमा, सह सचिव रामस्वरुप, कोषाध्यक्ष जयपाल सैनी, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन सुभाष धुराला, सुरेशपाल सैनी, कुशलपाल सैनी, सरदार हरमेश सैनी, हरिकेश सैनी, रामदत्त सैनी, जसविंद्र सैनी, कैंथला खुर्द के सरपंच बलदेव सिंह, रिटायर डीएसपी जगदीश चंद्र सैनी, सुभाष कसीथल सहित समाज के अन्य लोगों ने भी बैठक में सुझाव रखे और जयंती समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें