फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन दिन में 230 जगहों पर विभाग ने कराया लार्वा नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू के लार्वे की भरमार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को रोजाना 80 से 90 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है। पिछले तीन दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 230 जगहों पर डेंगू का लार्वा नष्ट कराया। सोमवार को टीम ने 6562 घरों की जांच की जिसमें 96 घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि सप्ताह भर से डेंगू का लार्वा काफी संख्या में पनपा है। इससे विभाग चिंतित है। पिछले साल भी अचानक से डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी, दस कॉलोनियां डेंगू की हॉट स्पॉट बनी थी। विभाग ने सरकारी अस्पतालों में डेंगू व मलेरिया के लिए अलग से वार्ड बना रखे हैं। वही बुखार से संबंधित दाखिल मरीजों के बैड पर विभाग ने मच्छरदानी लगनी शुरू कर दी है।
बॉक्स
यहां कराई विभाग ने फागिंग
मच्छरों की बढ़ती तादाद को देख, स्वास्थ्य विभाग ने पंचायतों व नगर परिषद के सहयोग से जिलेभर में फागिंग शुरू कर दी है। सोमवार को गांव सूरा, गांव धीरपुर, हरियापूर, सादीपूर, सेक्टर 13, साधू मंडी एरिया में फोगिंग हुई।
विज्ञापन

डेंगू मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर लोगों के घरों में जाकर लार्वा व बुखार के मरीजों की जांच कर रही है । लार्वा मिलने पर टीम नष्ट कर रही हैं वही जो मरीज बुखार से संबंधित पाए जाते हैं उनके विभाग मलेरिया की जांच के लिए सैंपल ले रहा है। जिले में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें