लाडवा। शिवाला राम कुंडी परिसर में महर्षि कश्यप सभा द्वारा धन्यवादी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महर्षि कश्यप सभा के प्रदेश अध्यक्ष समे सिंह कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता लाडवा महर्षि कश्यप सभा प्रधान देवराज ने की। समे सिंह ने कहा कि 23 मई को लाडवा में गुरु महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई थी, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप द्वारा की गई थी।
उन्होंने कहा कि कश्यप समाज द्वारा मुख्य रूप से आठ मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी, परंतु अभी तक उनमें से कोई भी मांग पूरी नहीं हुई । दो प्रमुख मांगे लाडवा में महर्षि कश्यप चौक व कश्यप धर्मशाला सहित छह अन्य मांगें थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही महर्षि कश्यप सभा का एक दल चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास पर जाकर हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। आठ मांगे जयंती के समय में उन्हें दी गई थी, उन्हें जल्द से जल्द पूरी करवाएगा।
इस मौके पर महासचिव वीरभान आर्य, जिले सिंह, ज्ञान सिंह बराडा, संजय कश्यप, राजेश टंडन, कुलदीप सिंह, देवराज राजू, विकास कश्यप, नरेश कश्यप, दीपक कुमार, कृष्णा देवी, पिंकी मौजूद रही।