फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुवाणी से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरु रामदास सिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार सजाया गया। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब को पूरी दुनिया को सही रास्ता दिखाने वाला ग्रंथ बताया गया। गुरुद्वारा साहिब में बढ़ी संख्या में संगतों ने माथा टेककर नमन किया। इस मौके पर कीर्तनी दरबार साहिब अमृतसर से भाई सिमरप्रीत सिंह ने विशेष तौर पर पहुंच कर संगतों को गुरबानी से निहाल किया।
विज्ञापन

प्रधान हरचरण सिंह धमू ने गुरु ग्रंथ साहिब के बारे में बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब सिख कौम ही नहीं पूरी दुनिया सही रास्ता दिखाने वाला ग्रंथ है। गुरु ग्रंथ साहिब महाराज का इस साल पहला प्रकाश पर्व है। गुरुद्वारा साहिब में बढ़ी संख्या में संगतों ने माथा टेककर नमन किया। इस अवसर पर सेक्रेटरी हरविंदर सिंह लाडी, हरजिंद्र दिलावरी, कुलवंत सिंह, विक्रम जीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें