फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संगत ने उमंग और श्रद्धा से मनाया प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रकाश पर्व पर पाठ करते कुलवंत सिंह भट्टी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरु पर्व का पावन उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा पहली पातशाही, गुरुद्वारा छठी पातशाही सहित जिले के सभी प्रमुख गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर नमन किया और गुरु की बाणी का अमृत रस पान कर आत्मिक शांति का अनुभव किया।
विज्ञापन

सुबह के दीवानों में रागी जत्थों की ओर से कीर्तन और शबद गायन ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। संगत को गुरु साहिब के उपदेशों पर चलने, सेवा, नम्रता, करुणा और सत्य को जीवन में उतारने का संदेश दिया गया। गुरुद्वारों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए और अरदास के साथ गुरु साहिब के प्रकाशोत्सव का आयोजन हुआ। गुरु के लंगर में सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय संगत ने गुरुद्वारों में दीये और मोमबत्तियां जलाईं। एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश झींडा व पदाधिकारियों ने की शिरकत : हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, सदस्य इंदरजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह बुट्टर, बीबी जसबीर कौर मसाना व सुखजिंदर सिंह मसाना, मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, अतिरिक्त सचिव कार्यालय पीए सतपाल सिंह डाचर, फ्लाइंग प्रभारी जज सिंह, प्रबंधक हरमीत सिंह समेत अन्य ने भी शिरकत की।
धर्म प्रचार के ढाडी जत्थे बीबी सतनाम कौर अपनी ढाडी वारों के माध्यम से संगत के साथ गुरु इतिहास साझा किया। उन्होंने कहा कि गुरबाणी, शबद और नाम सिमरन तीनों ही अमृत हैं। इन तीनों से मानव को आत्मिक जीवन व शांति मिलती है। नाम सिमरन/अमृत से सभी कष्ट दूर होते हैं। यही संदेश श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने देश-दुनिया को दिया।
विज्ञापन

तीन बड़े धार्मिक कार्यक्रम के चलते शहर में दिनभर रहा जाम : जिले में गुरु पर्व पर गुरुद्वारा छठी पातशाही, कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र ब्रह्मसरोवर स्नान और ब्रह्मा रथयात्रा के चलते बुधवार को शहर में दिनभर भारी जाम लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुद्वारों, सरोवर व रथयात्रा मार्ग पर उमड़ पड़ी जिससे मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर वाहन घंटों रेंगते दिखाई दिए। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जो लगातार जाम खुलवाने में जुटा रहा। देर शाम तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली और छठी में हजारों की संख्या में संगत ने नवाया शीश : पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर धर्मनगरी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान में हजारों की संख्या में संगत ने शीश नवाया। यहां सुशोभित गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली एवं छठी में कुरुक्षेत्र, कपालमोचन, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, अमृतसर, रोहतक, कैथल, अंबाला, राजपुरा, मालवा समेत हरियाणा व पंजाब के कई जिलों से हजारों की संख्या में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें