फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशा मुक्ति केंद्र का हाल बेहाल, पर्याप्त बेड नहींं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील धीमान
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र के पास पर्याप्त बेड (बिस्तर) भी उपलब्ध नहीं है। साथ ही केंद्र में उपलब्ध बिस्तर को भी मनोरोगियों के साथ बांटना भी पड़ रहा है, क्योंकि यहां एक कक्ष में ही नशा मुक्ति केंद्र और मनोरोग वार्ड चलाया जा रहा है।
अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने नशा मुक्ति केंद्र के लिए सरकार की ओर से 10 बिस्तर आरक्षित है, मगर यहां सिर्फ आठ बिस्तर की उपलब्ध है। इन बिस्तर पर नशे की लत छोड़ने वालों के अलावा मनोरोगियों को भी लेटाया जा रहा है। मौजूदा स्थिति में यहां शराब की लत छोड़ने के लिए तीन रोगियों को दाखिल किया गया है। अगर नशा छोड़ने वाले रोगियों की संख्या ज्यादा हो जाती है तब समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उन रोगियों को एक सप्ताह तक ही दाखिल रखा जाता है। अस्पताल में महीने भर में 30 से ज्यादा लोगों की नशा की लत छुड़ाने के लिए दाखिल किया जाता हैं। यहां अधिकतर शराब, अफीम, चूरा पोस्त और हेरोइन का सेवन करने वाले रोगी ज्यादा भर्ती होते हैं। मनोरोग विभाग के मुताबिक साल भर में तीन हजार से ज्यादा रोगी नशा छोड़ने के लिए पंजीकरण करते हैं। इसमें नए और पहले के रोगी शामिल है। इसके अलावा कई रोगी ओपीडी से दवा लेकर उपचार कराते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें