फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फरियादियों ने अफसरों के सामने राेया दुखड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गली से कब्जा हटवाने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस शिकायत पर मौके का मुआयना करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समाधान शिविर में आई शिकायत पर नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता ने यह निर्देश जारी किए। साथ ही गली का लेवल ठीक करने व लाल डोरे की जमीन की रजिस्ट्री करवाने से संबंधित शिकायत को भी शिविर में सुना।
विज्ञापन

इससे पहले नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता और सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामपाल पाली ने क्रिड से संबंधित 22 व अन्य विभागों से संबधित छह समस्याओं को सुना। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
गुप्ता ने कहा कि शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा किया जाए। प्रॉपर्टी आईडी, पीपीपी, जमीन का पंजीकरण, लोकल बॉडी का नो ड्यूज सर्टिफिकेट, म्युनिसिपल कमेटी से नक्शा अनुमोदन, बिजली-सिंचाई-सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन तथा अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड काे शामिल किया गया है। इनसे संबंधित हर प्रकार की शिकायतों के समाधान के लिए शिविर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार समाधान शिविर में रोजाना कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक नागरिकों की समस्याओं को सुना जा रहा है। इनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जा रहा है। कुछ ऐसी समस्याएं है जिनका मौके पर समाधान संभव नहीं है ऐसी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें