फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर बढ़ने लगी गहमा-गहमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) चुनाव को लेकर गहमा-गहमी शुरू हो गई है। प्रत्येक कर्मचारी चुनाव को लेकर कुवि परिसर में चर्चा करता दिखाई दे रहा है। इसी के तहत मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी नीलकंठ और रामकुमार गुर्जर ग्रुप को छोड़कर कर्ण सिंह ग्रुप में शामिल हुए हैं। इसमें श्रीधर सिंह और डाॅ. अनिल भुक्क्ल की अध्यक्षता में अमित कुमार, रविंद्र तलाव, नरेश रंगा, महेंद्र ग्रोवर, सुखवीर सिंह, नायब सिंह, शमशेर पबनाबा सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रधान राजवंत कौर ने सभी कर्मचारियों का ग्रुप में स्वागत किया और कहा कि वे सदैव कर्मचारियों के हित में कार्य करने हेतु तत्पर हैं। हरि सिंह ने कहा कि हम ग्रुप में तन-मन से सेवा करेंगे और कर्मचारी हितों के लिए हमेशा मिलकर सहयोग करेंगे। कर्ण सिंह ग्रुप के चेयरमैन जगदीश खनौदा ने शामिल होने वाले सदस्यों को विश्वास दिलाया कि सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर संत कुमार, शमशेर चौहान, अरविंद श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, सरोज शर्मा, राजेश, सुनील रोहिला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


जल्द ही चुनाव का शेड्यूल होगा जारी
कुंटिया के पूर्व महासचिव भारत भूषण ने कहा कि जल्द ही चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। चुनाव कराने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कर्ण सिंह ग्रुप की बदलती लोकप्रियता और कुंटिया प्रधान राजवंत कौर की कार्यशैली कर्मचारियों को काफी पसंद आ रही है। कर्मचारियों को ग्रुप में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा, क्योंकि ये ग्रुप सभी को समान समझने और सम्मान देने वाला ग्रुप है जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की आवाज को सुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें