फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समय सारणी में दस मिनट बाद बस सेवा का दावा, यात्री घंटों भर तक इंतजार करने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से विभिन्न रूटों पर सरकारी बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसोें की कमी के चलते घंटों भर तक यात्री नए बस अड्डे पर ही इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। न केवल समय बर्बाद हो रहा है बल्कि रोडवेज विभाग द्वारा तय की गई समय सारिणी के अनुसार बसें न चल पाने से यात्रियों में गहरा रोष भी देखा जा रहा है। कुरुक्षेत्र से यमुनानगर जाने के लिए भी यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है जबकि इसी रूट से उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड तक यात्री पहुंचते हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र डिपों में बसों की कमी होने के चलते आए दिन यात्रियों को समय सारणी के अनुसार बसें नहीं मिलती इसका खामियाजा यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। समय सारणी के अनुसार हर दस मिनट में बसाें का समय दर्शाया गया है लेकिन धरातल पर समय सारणी के अनुसार बसें नहीं चलती।बस स्टैंड पर लाडवा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे मोहन लाल ने बताया कि वे महीने में दो से तीन बार डेरा संत करतार लाडवा में सेवा करने के लिए जाते हैं लेकिन 12 बजे के बाद करीब एक घंटा हो चुका है लेकिन बस नहीं मिल पाई। हर बार इसी तरह बसोंं का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है जबकि समय सारणी में यमुनानगर जाने वाली बसों का समय अंतराल करीब दस मिनट का है।
वहीं अन्य यात्रियों का भी कहना था कि समय सारणी के अनुसार 12 बजे, 12 बजकर 10 मिनट पर, 20 मिनट पर, 30 मिनट पर, 40 मिनट पर बसों के जाने का समय दर्शाया गया है लेकिन इस समय के अनुसार बसें नहीं चलाई जा रही।
विज्ञापन




बसों की कमी को लेकर लिखा पत्र : बहादुर सिंह
रोडवेज अधिकारी बहादुर ने कहा कि बसों की कमी के लिए उच्च अधिकारियों के लिए पत्र लिखा हुआ है। जिस-जिस रूट पर बसों की कमी है जल्द ही इन पर भी बसें चलाई जाएंगी। समय सारणी के अनुसार बसों को चलाया जाए, यह प्रयास किए जा रहे हैं।
परिवहन विभाग के नए मंत्री अनिल विज ने भी अपना पद ग्रहण करने के कुछ दिनों बाद ही नई 667 बसों की घोषणा की थी जल्द ही सभी जिलों के रोडवेज बेड़ो में नई बसें आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें