फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूरजमुखी खरीद के दौरान होने वाले खर्च पर आढ़तियों ने किया मंथन

विज्ञापन
शाहाबाद। बैठक में हिस्सा लेते हुए आढ़ती। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। अनाज मंडी की दोनों एसोसिएशन ने गुरुवार को बैठक की। इसमें सूरजमुखी की फसल खरीद के दौरान आढ़तियों को होने वाले खर्चों पर विचार-विमर्श हुआ। आढ़तियों ने सरकार से अपनी आढ़त एक फीसदी से बढ़ाकर 2.5 फीसदी करने की पुरजोर मांग की है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रधान स्वर्णजीत सिंह बिट्टू कालड़ा और प्रधान धनपत राय अग्रवाल ने की। आढ़तियों को माल का ढेर लगवाने में काफी खर्च आता है। लोडिंग के समय ट्रक वालों को ब्लैक के रूप में अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं। अनलोडिंग पॉइंट पर भी भ्रष्टाचार के कारण नाजायज खर्च होते हैं। मंडी में लगातार चोरियों से प्रति ट्रक दो से ढाई क्विंटल माल की कमी हो जाती है। इससे आढ़तियों को नुकसान होता है। इन बेवजह खर्चों से आढ़ती आढ़त के काम से तौबा करने पर मजबूर हो रहे हैं। शाहाबाद मंडी सूरजमुखी की एशिया की सबसे बड़ी मंडी मानी जाती है।


आढ़तियों की परेशानियां

आढ़तियों को माल का ढेर लगवाना पड़ता है। उन्हें लोडिंग और अनलोडिंग के लिए अतिरिक्त पैसे भी देने पड़ते हैं। इसके साथ ही माल की कमी का नुकसान भी उठाना पड़ता है। तीन से चार दिन तक माल की रखवाली भी करनी पड़ती है। इन सब के कारण सूरजमुखी के सीजन में आढ़त का काम करना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




आढ़त बढ़ाने की मांग

स्वर्णजीत सिंह बिट्टू कालड़ा ने बताया कि 2.5 फीसदी आढ़त के लिए सरकार से कई बार आग्रह किया गया है। मीडिया, ईमेल और पत्रों के माध्यम से भी यह मांग उठाई गई। लेकिन सरकार ने आढ़तियों की बात नहीं सुनी। धनपत राय अग्रवाल ने कहा कि 2.5 फीसदी आढ़त प्रत्येक आढ़ती का हक है। यह उन्हें हर हाल में मिलना चाहिए। इस अवसर पर अनेक आढ़ती उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें