फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाखड़ा नहर में कूदने पहुंची महिला, गोताखोर ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गोताखोर प्रगट सिंह की सतर्कता से वीरवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। नहर में कूदने पहुंची एक महिला को उन्होंने न केवल रोक लिया बल्कि पुलिस को भी मौके पर बुलाकर उसकी जान बचाई। प्रगट सिंह को सूचना मिली थी कि एक महिला स्कूटी पर सवार होकर भाखड़ा नहर के किनारे पर पहुंच गई है, जहां उसने स्कूटी खड़ी कर दी तो किनारे पर कूदने के लिए बैठी है। टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने महिला को समझाने का प्रयास किया। हालांकि महिला ने उन्हें बचाने के प्रयास न करने को कई बार कहा तो चिल्लाने भी लगी। कुछ देर बाद वह चक्कर आकर पानी की ओर गिर पड़ी, जिसे तत्काल बचा लिया गया। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई जो उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि महिला ने फिलहाल कोई बयान नहीं दिए हैं लेकिन वह किसी तनाव में दिखाई दे रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें