सेक्टर पांच में किराए के मकान में रह रहे एक व्यक्ति का 23 अप्रैल को कुछ लोगों ने खुद को पुलिसवाला बता कर अपरहण कर लिया। बाद में पीड़ित की पत्नी ने आरोपियों को 11 लाख रुपये फिरौती देकर पति को मुक्त कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच सीआईए को सौंपी गई है।
पिपली थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि सेक्टर पांच में किराए के मकान में रह रही सुखविंदर कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि 23 अप्रैल को कुछ व्यक्ति उनके घर आए। उन्होंने खुद को अपने आप को पुलिस कर्मचारी बताते हुए उसके पति गुरमेज को उठा लिया।
वे उसके पति को अपने साथ ले गए। इस दौरान उसे छोड़ने की एवज में 25 लाख रुपये फिरोती की मांग की। महिला के अनुसार जब उसने आरोपियों 11 लाख रुपये दिए तो उन्होनें सोनीपत के गन्नौर में उसके पति को छोड़ दिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब इस मामले की जांच सीआईए पुलिस कर रही है।