फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ऐसा फर्नीचर, इन पर तो बैठने वाला नौकरी छोड़ देगा

Thu, 28 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
So the furniture, then sit on these will leave the job - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा ने बुधवार को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में आपातकालीन सीट खाली मिली तो उन्होंने पिछले 24 घंटे के दौरान की सीसीटीवी फुटेज दिखाने के निर्देश दिए। आईसीयू में जूतों को देखकर वे भड़के और कहा कि मरीज व उनके परिजन के जूते कक्ष से बाहर उतरें। आपातकाल कक्ष में स्टॉफ नर्स के लिए टूटे फूटे फर्नीचर पर भी महापात्रा अधिकारियों पर बिगड़े। कहा कि  इस प्रकार के फर्नीचर पर कौन बैठेगा। इस पर बैठने वाला नौकरी छोड़ देगा। इमरजेंसी कक्ष में मक्खियों की भरमार से भी वे नाराज दिखे और कहा कि इतनी मक्खियों में मरीज कैसे रहता है। एसीएस ने आयुष चिकित्सालय, होमोपेथी चिकित्सालय व स्टोर, न्यू बोर्न बेबी कक्ष, महिला प्रसूति कक्ष, आई सर्जन कक्ष, ओपीडी, दवाई स्टोर आदि कक्षों का भी बारीकि से निरीक्षण किया। वहीं आयुष चिकित्सालय दवा स्टोर में अनियमितता पर उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि भविष्य मेें गलती न हो। उन्होंने एक डाक्टर को कंप्यूटर में मरीजों की एंट्री करने का तरीका भी बताया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सतबीर कुंडू, सीएमओ डा. एसके नैन, डिप्टी  सिविल सर्जन डा. एनपी सिंह, डा. केके शर्मा, डा. मधु शर्मा, डा. शैलेंद्र, ममगाईं शैली, डा. मनजीत, डा. सुरेंद्र राणा, डा. आशीष सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन



घटिया दवा सहन नहीं
एसीएस ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क और अच्छी दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई है। मरीजों को बेहतर सुविधा देने का काम किया जा रहा है। अगर किसी स्वास्थ्य केंद्र में अच्छी गुणवता की दवाईयां न मिली तो संबंधित उदवा कंपनी को सरकार ब्लेक लिस्ट करने में जरा सी भी देरी नहीं करेगी। 

मेडिकल केयर पेपरलैस बनाया जाएगा 
एसीएस पीके महापात्रा ने कहा कि प्रदेश के सभी नागरिक सरकारी अस्पतालों को मेडिकल केयर पेपरलैस बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी नागरिक अस्पताल इंटरनेट से जोडे जाएंगे। जहां वे ऑनलाइन सुविधा प्राप्त कर लेंगे तो मरीजों को चिकित्सकों की पर्ची को दूसरे सरकारी अस्पताल में ले जाने से छुटकारा मिलेगा। सभी नागरिक अस्पतालों में आगामी 6 माह में इंटरनेट आनलाइन सुविधा करवा दी जाएगी। सभी चिकित्सक कंप्यूटर को क्लिक कर संबंधित मरीज का ब्यौरा देख सकेंगे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में शिशु मृत्यु दर पहुंची 22 तक
महापात्रा ने बताया कि प्रदेश में लिंगानुपात का आंकड़ा 900 से पार कर गया है और शिशु मृत्यु दर का आंकड़ा भी 45 से 33 पर पहुंच गया है। वहंीं कुरुक्षेत्र जिला मे शिशु मृत्यु दर 22 तक पहुंच गई है। राज्य सरकार शीघ्र ही अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबूलेंस भी उपलब्ध करवाने जा रही हैं।

कुरुक्षेत्र अस्पताल में जल्द मिलेगा डायलसिस
महापात्रा ने बताया कि कुरुक्षेत्र के अस्पताल में शीघ्र ही डायलसिस की सुविधा मरीजों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे कुरुक्षेत्र जिला ही नहीं बल्कि साथ लगते जिलों के मरीजों को सीधे लाभ प्राप्त होगा। बताना जरूरी है कि कुरुक्षेत्र के जिला अस्पताल में यह सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। 

जीटी रोड़ पर दे जगह, बनाएंगे ट्रामा सेंटर
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर वन पर स्वास्थ्य विभाग को अगर जगह मिल जाती हैं तो ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। इसका सीधा लाभ आए दिन जीटी रोड पर हो रहे हादसों के पीड़ितों को प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें