फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह व शाम बढ़ने लगी ठंड, दिन में भी दिखाई देने लगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, शाम ढलते ही ठंड का असर बाजारों और सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। दिन के तापमान में भी पहले की अपेक्षा गिरावट महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। सुबह ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। हालांकि, दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है लेकिन अब दिन के समय भी ठंड का असर महसूस होने लगा है।
कृषि विशेषज्ञ डाॅ. कर्मचंद के अनुसार मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए अगले एक सप्ताह में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम के समय सर्दी का असर बढ़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से बचाव के लिए एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें