फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिनभर लगातार बारिश से जलमग्न हुआ शहर

विज्ञापन
बारिश के चलते तालाब बना पिपली मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय परिसर। यहां पूरी अनाजमंडी ही जलमग्न र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले 48 घंटे से शहर में रुक रुक कर बारिश जारी है। सोमवार को भी कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। शहर में औसतन 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हुआ। सेक्टर 17 एलआईसी रोड, सेक्टर 13, सेक्टर पांच, पिपली अनाज मंडी, विष्णु कॉलोनी, पटियाला बैंक कॉलोनी, ताऊ देवी लाल चौक, जाट धर्मशाला रोड पर जलभराव रहा। वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के होने से तापमान में चार डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को 29 डिग्री सेल्सियस तापमान था। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना रहा जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली।

आगे तीन दिन और बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिन और मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों ने कहा कि तीन दिनों तक जिले में हल्की बूंदाबांदी होगी और उसके बाद मौसम साफ रहेगा। कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि किसानों को लगातार बारिश के चलते फसलों की निगरानी बढ़ानी चाहिए। फसलों में अधिक जलभराव होने से बचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें