फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहर में ऑटो किराया बढ़ाने पर मंथन, बढ़े तेल के दामों से यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी

Thu, 21 May 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  ब्रह्मसरोवर पर ऑटो में बैठती सवारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब शहर में सार्वजनिक परिवहन पर भी दिखाई देने लगा है। शहर में ऑटो किराए में बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तेल के बढ़े दामों के बीच ऑटो चालक किराया बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


19 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई को भी तेल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर तक इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण ऑटो चालकों का खर्च बढ़ गया है।

हालांकि ऑटो यूनियन के प्रधान सोनू ने बताया कि फिलहाल जिले में ऑटो किराया बढ़ाने का कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। बढ़ती तेल कीमतों के कारण चालकों में इसको लेकर चर्चा जरूर चल रही है। यदि भविष्य में तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो किराए में बढ़ोतरी पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किराए बढ़ाने पर हमारी तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया हैं।
विज्ञापन


वहीं आम लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई का असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। ऐसे में यदि ऑटो किराया बढ़ता है तो रोजाना सफर करने वाले लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


शहर में ऑटो किराया सूची

पिपली से गुरुद्वारा तक 20 रुपये ।

पिपली से बिरला मंदिर 30 रुपये।
पिपली से थर्ड गेट तक के 30 रुपये।
बाकी बीच के छोटे रास्तों में 10 रुपये।

कुरुक्षेत्र।  ब्रह्मसरोवर पर ऑटो में बैठती सवारी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें