फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु साहिब की बाणी विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने की है मुख्यमंत्री की सोच : बड़ौली

Fri, 14 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का स्वागत करते जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिं - फोटो : इकौना कस्बे में घूमता सांड़।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा जिसके लिए उत्साह बना हुआ है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। यह कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को धर्मनगरी में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के लिए गुरुद्वारा कमेटी और सरकार की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। यह कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। सरकार की तरफ से भी निमंत्रण दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, सुभाष कलसाना, जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा, मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी, तरनदीप आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बड़ौली ने अनेक विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और गुरु तेग बहादुर जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया।
बड़ौली ने कहा कि 25 नवंबर को होने वाला कार्यक्रम धर्म और आस्था से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है। सरकार और गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के कार्यकर्ता भी अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि गुरु साहिब की बाणी विश्व के कोने-कोने तक पहुंचे। इसलिए प्रधानमंत्री 25 नवंबर को जिले में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने और सफल करने की सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बिहार में फिर से बनने जा रही एनडीए सरकार : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। चुनाव में जनता ने विपक्ष को पूरी तरह से नकार दिया है। लगातार कांग्रेस की हार से राहुल गांधी आजकल बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। अपनी हार को छिपाने के लिए कभी चुनाव आयोग और कभी ईवीएम पर टारगेट करते रहते हैं।
राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता झूठा प्रोपेगंडा फैलाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अब समझ लेना चाहिए कि जनता कांग्रेस की असलियत को समझ चुकी है और कांग्रेस के भ्रमित करने वाले झूठे दावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें