फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला आयोग की चेयरपर्सन ने साफ सफाई करने और अतिरिक्त पंखे लगाने के निर्देश दिए

विज्ञापन
सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान शौचालय की बदहाली दिखाते हुए फटकार लगाती महिला आयोग की चेयरपर
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने वीरवार को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनका इलाज व व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। वहीं प्रसुति कक्ष व अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर बने शौचालय में हैंडवॉश नहीं होने व साफ सफाई नहीं मिलने पर उन्होंने प्रबंधन को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि शौचालयों में साफ सफाई सबसे महत्वपूर्ण है और इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गायनी वार्ड व ओपीडी में महिलाओं की भीड़ को देखकर चेयरपर्सन ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों से कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यहां पर शिविर होने के कारण भीड़ है जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हो रही है। उन्होंने सीएमओ व पीएमओ को गर्मी के देखते हुए अतिरिक्त पंखे लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रसूति कक्ष में पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। चेयरपर्सन ने आयुष विभाग और महिला क्लीनिक वार्ड में सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। हालांकि चेयरपर्सन ने अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं पर निरीक्षण के बाद संतोष व्यक्त किया और खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश भी दिए। सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने कमियों को तुरंत दूर करने की बात कही।
डीसी व एसपी से मुलाकात कर दिए दिशा निर्देश
इससे पूर्व चेयरपर्सन पहले लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में डीसी अपराजिता व पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह से मिली। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई जा रही योजनाओं व कमेटियों के संदर्भ में फीडबैक लिया। चेयरपर्सन ने कहा कि पॉक्सो एक्ट से संबंधित कमेटियों का गठन किया जाए। कमेटी के सदस्यों का प्रशिक्षण भी करवाया जाए। इसके अलावा अन्य उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं व समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

दिल्ली में जो उसकी महिला आयोग जांच कर रहा : प्रियदर्शनी
महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत की। मीडिया की ओर से दिल्ली जंतर मंतर पर युवतियों पर किए गए लाठीचार्ज व बुरी तरह पिटाई के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिला आयोग इसकी जांच कर रहा है और जिन लोगों ने भी गलत किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान शौचालय की बदहाली दिखाते हुए फटकार लगाती महिला आयोग की चेयरपर

सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान शौचालय की बदहाली दिखाते हुए फटकार लगाती महिला आयोग की चेयरपर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें