फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना तक चलाई रोडवेज ने बसें

Sun, 13 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
 रोडवेज की तरफ से पंजाब की तरफ जाने वाले यात्रियों को कुछ हद तक राहत दी है। कुरुक्षेत्र डिपो से अब पिहोवा-पटियाला के अलावा भी बसें चलेगी। लेकिन, केवल लुधियाना तक। इससे आगे की अनुमति फिलहाल हरियाणा परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों ने नहीं दी।
विज्ञापन


बता दें कि एसवाईएल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पक्ष में दिए गए फैसले के बाद एहतियात के तौर पर हरियाणा रोडवेज की बसों को पंजाब जाने से रोका गया था। इसी के तहत वीरवार से बाधित हुई बस सेवा शुक्रवार के बाद आखिरकार सुचारु की गई। हालांकि उच्चाधिकारियों ने केवल लुधियाना तक ही जाने के निर्देश दिए हैं। इसके आगे के रूट पर अभी भी रोक है। कुरुक्षेत्र डिपो के अधिकारियों के अनुसार पंजाब को जाने वाली सभी बसों को अन्य बदले गए रूटों से हटाकर पटियाला और लुधियाना के लिए चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें