फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुल्हन 16 साल की तो दूल्हा 17 साल का, टीम ने रुकवाया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध की टीम ने जीटी रोड पर एक मंदिर में दस्तक देकर विवाह रुकवा दिया। मौके पर दोनों पक्ष के बयान लिए गए तो दूल्हा 17 साल तो दुल्हन की उम्र 16 साल बताई गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस विवाह को गैरकानूनी मानते हुए रोक दिया। संरक्षण एवं बाल विवाह अधिकारी भानु गौड़ के मुताबिक उन्हें शाहाबाद में एक मंदिर परिसर के कमरे में बाल-विवाह करवाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम मौके पहुंची, जहां विवाह की तैयारी चल रही थी। शादी की रस्मों को अदा करने का प्रबंध किया गया था। लड़की ने शादी का जोड़ा, चूड़ा पहना हुआ था और हाथों पर मेहंदी रचाई हुई थी। इसी तरह लड़के ने भी हाथों पर मेहंदी रचाई हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूल्हा अंबाला से बरात लेकर आया था, जबकि लड़की का परिवार जिला यमुनानगर के एक गांव से पहुंचा विवाह के लिए पहुंचा था। दुल्हन ने पांचवी तो दूल्हे ने नौंवी कक्षा के बाद स्कूल छोड़ (ड्रॉपआउट) दिया था। फिलहाल उनकी टीम ने दोनों पक्ष के बयान दर्ज कर चेतावनी देकर छोड़ दिया है। अगर वे दोबारा नाबालिग अवस्था में उनका विवाह करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही मंदिर प्रबंधक समिति को चेतावनी दी कि अगर मंदिर परिसर में किसी को भी देखा-दिखाई के लिए कमरा दिया जाता है तो यह जांच की जाए लड़का व लड़की नाबालिग तो नहीं है।

बुधवार को प्रस्तुत किए दस्तावेज
भानु गौड़ ने बताया कि दोनों पक्ष को दूल्हा और दुल्हन के उम्र प्रमाणित करने के लिए बुधवार को कार्यालय बुलाया था। यहां प्रस्तुत दस्तावेज से प्रमाणित हुआ कि दुल्हन की उम्र करीब 16 साल है वहीं दूल्हे की उम्र 23 साल पाई गई है। फिलहाल उन्होंने दोनों पक्ष के बयान दर्ज कर चेतावनी देकर छोड़ दिया साथ ही चेतावनी दी कि नाबालिग अवस्था में दोबारा विवाह करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें