पिपली। राजकीय स्कूल में नवनियुक्त अध्यापकों का स्वागत करते ओमप्रकाश व अन्य।
पिपली । राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल बजीदपुर मेंं शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था स्कूल में पांचवीं तक कक्षाओं में सिर्फ चार शिक्षक थे, जिनमें एक अतिथि अध्यापक भी शामिल है। एक शिक्षक बीएलओ एवं अन्य प्रशासनिक कागजी कार्यों में उलझे रहते हैं। कई बार बीच बीच में कोई अध्यापक छुट्टी पर भी चला जाता था तो ऐसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र एक या दो ही शिक्षक स्कूल में रह जाते थे, जिसको लेकर स्कूल व ग्राम पंचायत ने विभाग व सरकार को लिखा गया, जिसके बाद अब विभाग ने इस कमी को दूर करते हुए स्कूल में चार नए अध्यापकों सविता,पिंकी, सुनीता, महावीर की नियुक्ति कर दी।
एक अध्यापक की ट्रांसफर हो गई। अब स्कूल में आठ अध्यापक हो गए हैं। एक गेस्ट टीचर है जिसके अभी विभाग की ओर से रिलीव करने के आदेश नहीं आए है। फिलहाल वह स्कूल में ही रहेंगे। इससे पहले स्कूल में शिक्षकों की बड़ी कमी थी जिससे बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा था लेकिन अब नए शिक्षकों की नियुक्ति पर बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा और स्कूल का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहेगा।
डॉ आंबेडकर समाज कल्याण सभा बजीदपुर के प्रधान ओम प्रकाश और सृष्टि एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान और सभा के सदस्य जरनैल सिंह रंगा ने विभाग और सरकार का आभार जताया। नए अध्यापकों का स्कूल में ज्वाइन करने पर सभा और ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया गया। वीरेंद्र रॉय ,हुकम चंद, कुलदीप सिंह , सुनील दत्त एवं ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल में बेहतर शिक्षा दी जाती है। इस मौके पर संजीव सैनी, बिक्रम सिंह, चंद्रहास, जय कुमार मौजूद रहे।