फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के छात्र का शव फंदे से लटका मिला, मकान मालिक पर हत्या का शक

Wed, 23 Jul 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बहनों के इकलौते भाई 10 वीं कक्षा के छात्र की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में मिली। मृतक के परिजन इस मामले को हत्या का बता रहे हैं, वहीं पता ये भी चला है कि उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय कि मृत छात्र दो बहनों के साथ किराए के घर में रहता था। जिला कैथल के कस्बा पाई वासी इस छात्र का हाल ही में कुरुक्षेत्र के ब्रह्मानंद स्कूल में दाखिला कराया गया था।

सोमवार देर शाम यह घटना उस वक्त हुई, जब उपरोक्त छात्र की दोनों बहनें मार्केट गई थीं। घर लौटने पर भाई की लाश देख हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने इस मामले में मकान मालिक पर शक जताते हुए हत्या का आरोप जड़ा है। इस आरोप के पीछे वजह मृतक की बहनों से मकान मालिक द्वारा अभद्रता बताई गई है।

जानकारी के अनुसार ब्रह्मानंद स्कूल में 10वीं का छात्र छत्रपाल कैथल के कस्बा पाई वासी पुत्र कृष्ण कुमार अपनी दो बहनों मुखी और मोनू के साथ चनारथल रोड स्थित एक किराए के घर में रह रहा था। छत्रपाल की दोनों बहनें भी कुरुक्षेत्र में पढ़ रही हैं।

छत्रपाल की बड़ी बहन के पति जिला कुरुक्षेत्र के गांव सारसा वासी राजेंद्र ने बताया कि  उपरोक्त तीनों भाई-बहन जिस घर में किराए पर रह रहे थे।

उसके मकान मालिक ने सोमवार को छत्रपाल की बहनों से अभद्रता की थी। मृतक की बहनों के साथ-साथ छत्रपाल ने भी मकान मालिक की अच्छी खासी खिंचाई की थी। इस कहासुनी के बाद देर शाम को मुखी और मोनू मार्केट चली गईं लेकिन पीछे से ऐसा क्या हुआ जो उसकी लाश फंदे से लटकी मिली।

मृतक के जीजा राजेंद्र ने शक जाहिर किया है कि मकान मालिक ने ही छत्रपाल की हत्या करके उसे आत्म हत्या का मामला बनाने के लिए पंखे से लटका दिया। बताया गया है कि मृतक के पिता कृष्ण कुमार कस्बा पाई में जमीन पर खेती करते हैं।

मृतक छत्रपाल के शरीर पर कई घाव
मृतक के जीजा राजेंद्र का कहना है कि उन्होंने पुलिस से इस मामले की तह तक जाने की मांग की है। क्योंकि छत्रपाल के शरीर पर कई घाव हैं।

अगर वह आत्महत्या करता तो ये घाव उसके शरीर पर नहीं होते। राजेंद्र के अनुसार छत्रपाल के मुंह पर भी काफी सूजन थी। लाश के ये हालात उक्त मामले को हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया
छत्रपाल ने आत्म हत्या की है या उसकी हत्या हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। बहरहाल मामले की पेचीदगी के देखते हुए छत्रपाल की लाश का पोस्टमार्टम कुरुक्षेत्र में नहीं हो सका और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

मकान मालिक से सीआईए ने की पूछताछ
जिला अपराध शाखा की टीम छत्रपाल प्रकरण की जांच में जुटी है। हालांकि अभी लाश को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा हुआ है, लेकिन इधर अपराध शाखा की टीम ने पीड़ित परिवार की शंका के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पता चला है कि सीआईए ने मकान मालिक को राउंड अप कर उससे पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक मकान मालिक से पूछताछ जारी थी।

चार दिन के भीतर कैथल के दूसरे छात्र की मौत
18 जुलाई के बाद 21 जुलाई को ये दुखद संयोग था कि जिला कैथल वासी किसी छात्र की लाश कमरे में मिली और मामला हत्या और आत्महत्या के बीच झूल रहा है।

गौरतलब है कि 18 जुलाई को ब्रह्म सरोवर स्थित होटल वेलकम के कमरे में कैथल के गांव मालखेड़ी वासी आईटीआई के छात्र विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

हत्या की आशंका के चलते विकास की लाश भी पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजी गई थी। विकास के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई थी लेकिन अभी तक इस मामले अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें