फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जलेबी पुल से बरामद शव की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। तीन दिन पहले जलेबी पुल के पास बरामद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। आज वीरवार को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) शव का पोस्टमार्टम कराएगी साथ ही जीआरपी उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

थाना जीआरपी कुरुक्षेत्र के एसआई कमल कुमार ने बताया कि सोमवार को उनको सूचना मिली थी कि जलेबी पुल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास भी किया। प्राथमिक जांच के मुताबिक यह व्यक्ति किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिसकी उम्र करीब 45 साल है। उसके शरीर पर रगड़ के निशान है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रख दिया था। अभी शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। आज शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें