फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रात को गाड़ी की जांच करते पुलिसकर्मी। विज्ञ​प्ति।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही जिलेभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। महोत्सव की सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस की ओर होटल, धर्मशालाओं, यात्री और रेस्टोरेंट में विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही उनके रिकॉर्ड की भी जांच की गई है। अन्य जिला व राज्य से आए अजनबी लोगों की जांच करके उनके पर्चे जारी करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। थाना व चौकी प्रभारियों को अपने इलाके के होटल, रेस्टोरेंट, विश्राम गृह के संचालकों के साथ बैठक करके आगंतुक के पहचान पत्र समेत मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड रखने के बारे में निर्देश दें। साथ ही सभी बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, ढाबों और भीड़-भाड़ वाले स्थान की जांच करें।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने नागरिकों से भी सचेत रहने का आह्वान किया है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को न छूने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी होते ही सूचना पुलिस तक पहुंचाएं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में लापरवाही न बरतें। यातायात पुलिसकर्मी किसी भी वाहन को रास्ते और भीड़ के पास खड़ा न होने दें।
विज्ञापन


बाॅक्स
नाकों पर शिफ्ट में चल रही ड्यूटी
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिलेभर में शहर और महोत्सव स्थल पर प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिस ने नाके लगाए हैं। इन नाकों पर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। यह पुलिसकर्मी दिन-रात की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं। इसके अलावा पीसीआर, चीता राइडर्स, डायल-112 समेत गश्त दल को भी सक्रिय किया है। यह भी अपने इलाके में गश्त करेंगे। कई जगह पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें