फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो दिन पहले नहर में मिले शव की सिम से हुई पहचान

Sat, 16 May 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले झांसा के पास सतलुज यमुना लिंक नहर में मिले पुराने शव की पहचान पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल के माध्यम से कर ली है। बुजुर्ग करीब तीन माह पहले होली के दिन से घर से निकला था, जब से उनका विदेश में रहने वाला बेटा उनकी तलाश में भटक रहा था। मृतक की पहचान पंजाब के पटियाला जिला के सैदखेड़ी गांव के रहने वाले 63 वर्षीय भुलिंद्र सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

स्पेन में रहने वाले मृतक भुलिंद्र के बेटे मलकीत सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महा पहले चार मार्च दोपहर करीब 12:30 बजे उनके पिता अपनी स्कूटी लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ समय बाद उनकी स्कूटी नहर किनारे मंडोली गांव के पास खड़ी मिली थी। परिवार के सदस्य भुलिंद्र सिंह के नहर में गिरने या कूदने की आशंका जताते हुए नहर पर पहरा देते रहे। पिता के लापता होने के समाचार सुनकर वह भी तीन बाद वापस घर लौट आए थे। जैसे ही शव मिला तो गोताखोरों ने उन्हें भी संपर्क साधा। इधर पुलिस ने मोबाइल से उनके परिजनों की पहचान की पुष्टि कर दी। सूचना मिलते ही मलकीत सिंह कुरुक्षेत्र पहुंचे और मॉर्चरी में शव की पहचान की। मलकीत सिंह ने स्कूटी और घर की चाबी के जरिए शव की पहचान अपने पिता भुलिंद्र सिंह के रूप में की। मलकीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनके बच्चे व पत्नी उनकी देखभाल करते थे।
पोस्टमार्टम करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि भुलिंद्र सिंह की मौत डूबने से होने की आशंका है। पानी में पड़ रहने की वजह से स्किन और बाल उतर चुके थे। हालांकि परिवार ने पहचान कर दी, फिर भी डीएन जांच करने के लिए हड्डी व डायटम के लिए चार दांत रखे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें